इस धरती पर हमारी प्रजाति का अस्तित्व दो तरह के लोगों से है - एक वे जो अपने शारीरिक श्रम से उत्पादन कर रहे हैं जैसे कि किसान , मज़दूर और जो लोग जंगल नदियों सागर और भू गर्भ से ज़रुरत की चीज़ें लाते हैं। दूसरे वे लोग जो अपने मानसिक प्रयासों से ज्ञान अर्जित कर रहे हैं विज्ञान और टेक्नोलॉजी में नए नए विकास कर रहे हैं और दूसरों को शिक्षित प्रशिक्षित कर रहे हैं। वे करोड़ों लोग जो दुनिया में कृषि उत्पादन कर रहे हैं या जिन्होंने सड़कों , पुलों और भवनों का निर्माण किया उनमें अधिकाँश को दासता में जकड़ा गया था , करोड़ों को नीच बनाया गया और दुनिया भर में यही लोग शुद्ध जल , शुद्ध वायु और पर्याप्त भोजन और उपचार से वंचित हैं टी बी जैसे रोग से ग्रसित हैं और वे और उनके बच्चे दस्त और निमोनिया जैसे रोगों से मरते रहते हैं और इनकी औरतें गर्भवती और प्रसव के दौरान मरती रहती हैं। और जो सिर्फ चालाकी करते हैं - राजा , राष्ट्रपति , प्रधान मंत्री या तानाशाह और जो पुरोहित या धर्माधिकारी हैं और जो व्यापारी उद्योगपति पूंजीपति हैं बेहतरीन शुद्ध जल , वायु , पौष्टिक भोजन और बेहतरीन उपचार पाते हैं और फिर यह एक इरादा करते हैं ...